सड़क किनारे बनी पीरमजार पुलिस ने तुड़वाई
हिंदू दुकानदार ने मुस्लिम कर्मचारी के कहने पर कराया था निर्माण
मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र में सड़क किनारे एक पीरमजार बना दी गई। अचानक बनी मजार को देखकर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद अवैध धार्मिक स्थल को तुड़वा दिया है।
पूछताछ में पता चला कि एक बेकरी मालिक ने अपने मुस्लिम कारीगर के कहने पर ये मजार बनवाई थी। बेकरी मालिक हिंदू है, उसने कहा कि वो कोई ऐसा काम नहीं चाहता जिससे लोगों को परेशानी हो।परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सड़क किनारे अवैध रूप से पीर की मजार बना दी गई। इस मजार पर दीपक भी जलाए गए। स्थानीय लोगों ने आते-जाते जब मजार को देखा तो इसका विरोध किया। स्थानीय लोगों ने थानापुलिस से इसकी शिकायत कर दी। शिकायत पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मजार गलत तरीके से बनाई गई है।मजार पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम हंसराज सैनी है। वो यहां का रहने वाला है। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसने यहां अपनी बेकरी खोली थी। बेकरी में कारोबार चल नहीं रहा था। तब उसके यहां एक कर्मचारी आया जिसका नाम अब्दुल सत्तार था। अब्दुल सत्तार ने उससे कहा कि उसे सपने में पीरबाबा आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां मेरा मजार बनवा दो तो कारोबार में सफलता मिलेगी।
मालिक बोला जनहित से अलग कुछ नहीं है
हंसराज ने बताया कि सत्तार के कहने पर ही उसने ये मजार बनवाया। इससे कारोबार पर थोड़ा असर भी पड़ा। पहले ये मजार दूसरी जगह था। वहां लोगों ने विरोध किया तो इस मजार को यहां सड़क किनारे बनवा दिया। अब लोगों ने यहां भी इसका विरोध किया है।
पुलिस के कहने पर ये मजार तोड़ दिया है। हंसराज ने कहा कि वो कोई भी ऐसा काम करना नहीं चाहता जिससे लोगों को परेशानी हो। जनभावनाएं आहत हों। इसलिए उसने पीर को हटा दिया है।


No comments:
Post a Comment