डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज  के स्मरण दिवस पर  यज्ञ का आयोजन

 मेरठ। डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल मेरठ में महात्मा हंसराज जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया गया।डीएवी विद्यालयों की श्रृंखला के संस्थापक महात्मा हंसराज  का योगदान अविस्मरणीय है। 

शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जो महत्वपूर्ण कदम उठाए, वे अतुलनीय हैं। उनके साहसिक कदम ने शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांति का आविर्भाव किया। डीएवी विद्यालय उनके इन अभूतपूर्व प्रयासों को कभी भी विस्मृत नहीं कर सकता। इसी परिप्रेक्ष्य में महात्मा हंसराज जी को स्मरण करते हुए प्रतिवर्ष डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल, मेरठ में यज्ञ की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।आयोजन के पावन अवसर में आर्य समाज, थापर नगर के प्रमुख राजेश सेठी  तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।डाॅ अल्पना शर्मा जी (क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी स्कूल, यूपी जोन- ए) ने महात्मा हंसराज को स्मरण करते हुए अपने संदेश में उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।प्रधानाचार्या  अपर्णा जैन  ने महात्मा हंसराज के स्मरण दिवस के अवसर पर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts