दो विधाओं से विवि से सजेगा मंच

15 नवम्बर को नृत्य बनाम कवि सम्मेलन का आयोजन 

 मेरठ।  आगामी 15नवंबर को चौधरी चरण सिंह विo विद्यालय सुभाष प्रेक्षागृह में नृत्य v कवि सम्मेलन से सजेगा मंच।यह जानकारी गढ़ रोड मेरठ के एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में आलोक सिसोदिया और कंवलजीत सिंह ने दी।  उन्होंने बताया कि आज तनाव की दिनचर्या में विलुप्त हो रहे मंचीय कार्यक्रम के मध्य जीवन को तनाव मुक्त करने के लिए लायंस क्लब मेरठ संस्कार एवं राष्ट्रीय कला रंग भारती के संयुक्त तत्वाधान में एक कत्थक नृत्य की प्रस्तुति एवं गीतों के सुंदर आयोजन 15 नवंबर साय 5बजे से चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में  उज्जवलदीप एवं कला कविता का उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।  

   जिसमें डॉक्टर भावना ग्रोवर एवं समूह द्वारा कथक नृत्य की अभिनव प्रस्तुति के साथ-साथ में एक विशाल कवि सम्मेलन आयोजन जिसमें  कविवर विष्णु सक्सेना, डॉ वगीज दिनकर डॉ सोन रूपा ,विशाल हास्य कवि के बेताब बादशाह सरदार प्रताप सिंह फौजदार ,सत्यपाल सत्यम डॉक्टर सुदेश जख्मी और राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करने वाले मनोज कुमार मनोज अपने ओज के रसपान से मंच को सुशोभित करेंगे। इस आयोजन में  पहली बार नृत्य और कवि सम्मेलन का अनुपम संगम प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसमें सरदार कंवलजीत सिंह  मधुर स्वर में  राम नाम का उच्चारण करेंगे। वार्ता में संयोजन एवं परिकल्पना अनिरुद्ध गोयल और प्रदीप अग्रवाल ,अतुल गोयल भी मौजूद रहे।।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts