2018 व 2020 में रजिस्ट्रेशन कराया था 174 लोगों ने मकान का नहीं लिया कब्जा
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद, मेरठ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में उन चयनित पात्र लोगों को अब खोजना शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने मकान आवंटित होने के बाद भी कब्जा नहीं लिया है। ऐसे 174 लाभार्थी 2018 और 2020 के है।आवास आयुक्त डॉ बलकार सिंह ने ऐसे आवंटी को तलाश करने निर्देश जारी किए हैं।
अवास के लिए परिषद ने सन् 2018 में रजिस्ट्रेशन खोले थे। जिसके लिए 144 मकानों का लॉटरी ड्रा निकाला। पात्रता के आधार पर 138 लोगों के नाम की लॉटरी ड्रा निकला। इस नंबरिंग ड्रा में 90 लोगों ने तुरंत कब्जा ले लिया, लेकिन शेष 44 पात्र व्यक्ति आज तक कब्जा नहीं ले सके। वहीं 2020 में भी 480 में से 404 आवास के लिए आवेदनकर्ताओं की पात्रता चयनित हुई और 272 लोगों ने प्रक्रिया पूर्ण कर तुरंत कब्जा ले लिया। शेष 130 पात्र कब्जा लेने के लिए आज तक परिषद के कार्यालय नहीं पहुंचे। 2018 व 2020 के शेष पात्रों की संख्या अब 174 हो गई है। गौरतलब रहे कि पीएम आवास योजना को लेकर आवास आयुक्त विशेष समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देकर पात्र लोगों को खोजकर लाभांवित करने के लिए कहा है।
इन कारणों से नहीं मिल रहे पात्र
आवास एवं विकास परिषद के सम्पत्ति अधिकारी सु
नील कुमार शर्मा द्वारा ऐसे पात्र किया गया, लेकिन किराएदार होने कारण आवेदनकर्ता दूसरी जगह शिफ्ट होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को खोजने के लिए अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं।शेष लाभार्थियों को खोजने का कार्य जारी है। इन लोगों के फोन बंद होने के कारण संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। वहीं आवेदन के दौरान दिए गए पते पर भी जाकर सम्पर्क करने प्रयास किया जा रहा है।
एक मकान की कीमत 6 लाख रूपये
सम्पत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पीएम आवास योजना के लिए 2018 में 25 हजार देकर रजिस्ट्रेशन खोले गए थे। उसके बाद 2020 में रजिस्ट्रेशन फीस कम करते हुए 5 हजार कर दी गई थी। एक मकान की कीमत 6 लाख रुपए है जो 5 साल में किस्तों के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक नग पर करीब 6 हजार रुपए प्रतिमाह किस्त रहती हैं।


No comments:
Post a Comment