मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

 देर रात हुए हादसे पांच गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर (एजेंसी)।जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार में एक घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। इन सभी की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए है।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आग को लेकर इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। शुरुआत में, स्थानीय लोग आग की लपटें उठते देखकर और तेज चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन ज़्यादा कुछ नहीं कर सके। उन्होंने फायर कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।
हादसे में ललन शाह का परिवार पूरी तरह प्रभावित हुआ। आग में पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि लाल बाबू गुप्ता के घर में बीती देर रात आग लगी। इसी में सभी लोग चपेट में आ गए। सभी लोग घर में सोए हुए थे। सूचना पर मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
मृतकों में ललन शाह, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं, घायल होने वालों में लालबाबू प्रसाद कुमार (55), साक्षी कुमारी (14), पुष्पा कुमारी (48) और माला देवी (42) शामिल हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने कहा, "यह घटना मोतीपुर इलाके के वार्ड संख्या 13 में आधी रात के आसपास हुई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने इमारत की तीसरी मंजिल को उस समय अपनी चपेट में ले लिया जब लोग सो रहे थे।" उन्होंने आगे कहा, "दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts