दिल्ली विस्फोट 

भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द की

नयी दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली ब्लास्ट मेंभारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है। हालांकि, अभी यूजीसी की तरफ से एक्शन लिया जाना बाकी है।दिल्ली विस्फोट की जांच के घेरे में आई अल फलाह यूनिवर्सिटी को अपनी वेबसाइट पर गलत मान्यता दावा प्रदर्शित करने के लिए NAAC ने कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।

मिलिट्री ग्रेड के विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद आनन-फानन में यह धमाका हुआ। विस्फोट को अंजाम देने वाले डॉ. मोहम्मद उमर से जुड़े कई अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। हर अपटेड्स के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें..

पुलिस ने मंगलवार को लाल किला विस्फोट मामले की जांच एक संभावित आतंकवादी हमले के रूप में की। जांच पुलवामा के डॉक्टर उमर नबी पर फोकस किया है। पुलवामा के इस डॉक्टर का संबंध फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से था, जिसका पर्दाफाश वहां से विस्फोटक बरामद होने के बाद हुआ था। वहीं विस्फोट के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उमर की मां का डीएनए नमूना लिया, ताकि अवशेषों की पुष्टि हो सके। 

सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कई स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा माने जा रहे संदिग्धों को पकड़ने के लिए की गई छापेमारी के बाद घबराहट और हताशा में किया गया। फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से कइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस विश्वविद्यालय से ही दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग की गई है, जबकि इसे अंजाम देने में डॉक्टर शाहीन का अहम रोल रहा है। उसे और उसके भाई जावेद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साजिशकर्ताओं को खोज निकालने के आदेश दिए हैं। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है। इस बीच खुफिया और जांच एजेंसियां तेजी से छानबीन में जुटी हुई हैं। 

दिल्ली ब्लास्ट मामले में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है। इस बैठक में IB चीफ, NSA डोभाल भी मौजूद हैं। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल सुरक्षा समिति की बैठक की थी जिसके बाद दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी हमला माना गया था।

पुलवामा पुलिस की आतंकी तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी, छापेमारी जारी

पुलवामा पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ अपने अभियान के तहत जिले भर में कई संदिग्ध स्थानों पर समन्वित घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया। इन अभियानों का उद्देश्य गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाना, निगरानी बढ़ाना और जन सुरक्षा सुनिश्चित करना था। सुरक्षा बलों के साथ इस संयुक्त अभ्यास के दौरान कई परिसरों की तलाशी ली गई और पहचान सत्यापित की गई।

दिल्ली विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

दिल्ली विस्फोट में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 13 हो गई, जबकि कई अन्य अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि समूह ने दिल्ली में कई बार रेकी की थी और अपने आकाओं के आदेशों का इंतजार कर रहा था। एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि पारंपरिक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के विपरीत, थ्रीमा को पंजीकरण के लिए फोन नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता नहीं होती है।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली विस्फोट के दोषियों को सजा दी जाएगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली विस्फोट के दोषियों को सजा मिलने से दुनिया को यह संदेश जाएगा कि कोई भी दोबारा ऐसा हमला करने की हिम्मत न करे।

सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर के घर से श्रीनगर से दिल्ली का हवाई टिकट मिला

एक फ्लाइट टिकट से पता चला है कि पिछले हफ्ते सहारनपुर में गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी डॉ. आदिल अहमद ने 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट से कुछ दिन पहले 31 अक्टूबर को श्रीनगर से दिल्ली की यात्रा की थी। इस कार विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे और 20 से अधिक घायल हो गए थे। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आदिल का नाम और यात्रा की तारीख वाला टिकट अंबाला रोड के साथ मानकमऊ के अमन विहार कॉलोनी में उसके किराए के घर के बाहर कूड़े के ढेर में मिला था।

  दिल्ली ब्लास्ट में डॉक्टर उमर का रिश्तेदार फहीम डिटेन

फरीदाबाद पुलिस ने फरीदाबाद के खंडावली में लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार पार्क करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कार पार्क करने वाले व्यक्ति का नाम फहीम बताया जा रहा है, जो आरोपी डॉ. उमर उन नबी का रिश्तेदार भी है।द के खंडावली में लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार पार्क करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कार पार्क करने वाले व्यक्ति का नाम फहीम बताया जा रहा है, जो आरोपी डॉ. उमर उन नबी का रिश्तेदार भी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts