रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा 'द गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह कोई साधारण प्रेम कहानी नहीं, यह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर रिलीज।"फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अभिनेता धीक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
2 मिनट 39 सेकंड के ट्रेलर में रश्मिका भूमा के किरदार में और धीक्षित विक्रम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में अनु इमैनुएल का किरदार भी अहम है। फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि विक्रम (दीक्षित) को एक टॉक्सिक, डॉमिनेटिंग, घमंडी, हिंसक और शक्की बॉयफ्रेंड के रूप में दिखाया गया है, जबकि भूमा एक साधारण और सहज लड़की है, जो एक टॉक्सिक रिश्ते के बोझ में दबी है।
फिल्म का लेखन और निर्देशन राहुल रविंद्रन ने किया है। हेशाम अब्दुल वहाब ने म्यूजिक दिया है और सिनेमैटोग्राफी कृष्णन वसंत ने की है। 'द गर्लफ्रेंड' एक इमोशनल कहानी का वादा करती है, जो प्रेम और रिश्तों की जटिलताओं को उजागर करेगी। फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts