एनआईए ने जांच के लिए गठित किया विशेष दल

 एसपी और इससे ऊपर रैंक के अधिकारी करेंगे नेतृत्व
नई दिल्ली (एजेंसी)।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली कार धमाके के मामले की जांच के लिए एक आंतरिक विशेष दल का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) और इससे ऊपर की रैंक के अधिकारी करेंगे।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार धमाके की जांच एनआईए को सौंप दी थी। तब खुफिया सूत्रों की तरफ से इसे आतंकी हमला मानते हुए यूएपीए की धाराओं में एफआईआर भी दर्ज हुई थीं। इसके बाद एजेंसी ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी थी।
दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच के लिए एनआईए ने 10 सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम का नेतृत्व एडीजी विजय सखारे करेंगे। एनआईए की ये दस सदस्यों वाली खास टीम दिल्ली ब्लास्ट मामले की गुत्थी सुलझाने और गुनहगारों तक पहुंचने की चुनौती से निपटेगी। एनआईए की इस अफसरों की टीम में आईजी, दो डीआईजी और तीन एसपी और बाकी डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एजेंसी अपनी जांच के तहत बाकी केंद्रीय और राज्य सुरक्षा इकाइयों के साथ सहयोग बढ़ा रही है। एनआईए की टीम कई पहलुओं की जांच करेगी, जिनमें यह भी शामिल है कि विस्फोट जानबूझकर किया गया या यह दुर्घटनावश हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts