"रोज योग, सेहत संयोग के साथ रैली का आयोजन 

 मेरठ। बुधवार को मेरठ आब्स एवं गायनिक सोसाइटी के तत्वाधान में रोज योग ,सेहत संयाेग के साथ रैली का आयोजन किया गया।  इस दौरान  हाथ में फिट रहने के बैनर लेकर स्त्रीरोग विशेषज्ञों ने पैदल चलकर, सड़क पर गुजरने वाले बच्चों, बड़ों को नित्य व्यायाम के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एल.एल.आर.एम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, डॉ. आर.सी. गुप्ता ने वॉक को फ्लेग ऑफ किया।  मेरठ फाग्सी  की पैट्रन व डा०.ऊर्षा शर्मा ने बताया कि वजन बढ़ने बच्चा कंसीव (गर्भधारण) करने में समस्या होती है जिसकी वजह महिलाएँ मातृत्व के सुख से वंचित रह जाती है। अध्यक्ष डॉ. आरती माहेश्वरी ने नित्य योग एवं वॉक करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया। सचिव डा. प्रियंका गर्ग ने कहा कि नियमित थायरॉयड, शुगर की जांच महिला स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। डा. इशा खनूजा ने विभिन्न योगासन की जानकारी दी। हाथ में फिट रहने के बैनर लेकर स्त्रीरोग विशेषज्ञों ने पैदल चलकर, सड़क पर गुजरने वाले बच्चों, बड़ों को नित्य व्यायाम के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी।कार्यक्रम में डॉ.अंजू रस्तौगी, डा. ममता त्यागी, डा. कनिका सिंह, डा. निशी गोयल, डा. मीनल गर्ग, डा. शकुन सिंह, डा. अरूण वर्मा एवं अन्य स्त्रीरोग विशेषज्ञ सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts