एमआईईटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘तरंग 3.0’ में दिखाया शानदार प्रदर्शन

मेरठ। मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्कूल में आयोजित ‘तरंग 3.0’ अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

 प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नॉन-फायर कुकिंग, वाद-विवाद, गायन, कला, डिजिटल पाथ और म्यूज़िक बैंड जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। एमआईईटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से निर्णायकों का दिल जीत लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के दक्ष चौधरी और यशस्वी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं नॉन-फायर कुकिंग में कक्षा 6ठी की प्राथ्या गोयल ने प्रथम स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के नव्य डोगरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि म्यूज़िक बैंड प्रस्तुति में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, मैनेजर बरखा अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या रूपली सहगल ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts