नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने 'सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की
मेरठ : नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट, जिसकी स्थापना वर्ष 1983 में स्वर्गीय श्री सत पॉल मित्तल द्वारा की गई थी, ने लुधियाना में “सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025” प्रदान किए। इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया एवं छात्रवृत्तियों का वितरण किया। इस अवसर पर नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल भी उपस्थित रहे।
सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025 के पाँच विशिष्ट पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को प्लैटिनम और गोल्ड श्रेणियों में कुल ₹20 लाख की नकद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा , “ नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट में, हमारा विश्वास है कि समाज सेवा मात्र एक उदार कार्य नहीं है, यह वह बुनियाद है, जिस पर किसी राष्ट्र की सच्ची शक्ति निर्मित होती है। सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स इसी भावना का प्रतीक हैं, जो उन व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित करते हैं जिनकी साहस, करुणा और निःस्वार्थ सेवा ने दूसरों के जीवन में स्थायी परिवर्तन की लहरें उत्पन्न की हैं। इस वर्ष सम्मानित किए गए सभी उदाहरण हमें यह याद दिलाते हैं कि सार्थक परिवर्तन सहानुभूति और समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता से ही संभव है।
ट्रस्ट ने, 1991 से अब तक, विविध सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को ₹11 करोड़ से अधिक मूल्य की 28,000+ छात्रवृत्तियाँ प्रदान की हैं, जिनमें 76% लाभार्थी छात्राएं रही हैं। वर्तमान वर्ष में, ट्रस्ट लगभग ₹2 करोड़ की छात्रवृत्तियाँ 1,700 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित करेगा। इसके अतिरिक्त, इंटर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष, ट्रस्ट ने सत्य छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत की, एक मेरिट-कम-मीन्स (योग्यता-सह-आर्थिक स्थिति आधारित) पहल, जिसके अंतर्गत योग्य छात्रों की वार्षिक पाठ्यक्रम फीस का 100% वहन किया जाएगा, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और भविष्य के नेतृत्वकर्ता बन सकें।
पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “सत पॉल मित्तल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह केवल सम्मान का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, सेवा और स्वदेशी सोच के योगदान का भी प्रतीक है।”
सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025 के पुरस्कार विजेता
‘व्यक्तिगत’ श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (प्लैटिनम) प्रदान किया गया श्रीमती मुकताबेन पंकजकुमार डागली को‘संस्थागत’ श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (प्लैटिनम) संयुक्त रूप से प्रदान किया गया ह्यूमन्स फॉर ह्यूमैनिटी कोसंस्थागत’ श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (प्लैटिनम) संयुक्त रूप से प्रदान किया गया परीवार एजुकेशन सोसाइटी को व्यक्तिगत’ श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (गोल्ड) प्रदान किया गया डॉ. किरण मोदी को ‘संस्थागत’ श्रेणी में सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड 2025 (गोल्ड) प्रदान किया गया स्माइल ट्रेन इंडिया को इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के पूर्व प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं - डॉ. वंदना गोपीकुमार, श्री प्रशांत गाड़े, डॉ. ई. श्रीधरन, डॉ. एस. एस. बद्रीनाथ, सुश्री एला आर. भट्ट, स्वर्गीय श्री सुनील दत्त, श्री अन्ना हजारे, अक्षय पात्र फाउंडेशन, गूंज, सलाम बालक ट्रस्ट, एसओएस चिल्ड्रन्स विलेजेस और स्वामी विवेकानंद यूथ मूवमेंट सहित कई अन्य।


No comments:
Post a Comment