रालोद का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवम्बर को कोसीकला में
गन्न का भाव बढ़ाने प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा किया
मेरठ। रालोद का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 16 नवम्बर को मथुरा के कोसीकला में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पंचायती चुनाव व 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए खाका तैयार किया जाएगा। उक्त जानकारी रविवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने सक्रिट हाऊस में मीडिया के समक्ष दी।
मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने किया। वर्तमान समय में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जोर दिया जाएगा है। जनता में पार्टी का जनाधार देती से बढ़ रहा है। सक्रिय सदस्यता अभियान विधान सभावार चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया आगामी 16 नवम्बर को मथुरा के कोसीकला में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया अधिकवेशन में पाट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी शिकरत करेंगे।राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) त्रिलोक त्यागी द्वारा गन्ने के भाव बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद अदा किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार,नरेन्द्र खजूरी सदस्य एससी/एसटी आयोग,जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, प्रदेश अध्यक्ष(सामाजिक न्याय मंच)संगीता दोहरे,पूर्व प्रदेश महासचिव(अल्पसंख्यक)आतिर रिज़वी,प्रदेश महासचिव(अल्पसंख्यक) दिलप्रीत कोहली, खालिद सब्ज़वारी, विनय मल्लापुर, गौरव जिटोली,संजय पनवाड़ी,नरेश मल्लापुर, सतेंद्र तोमर, वैभव तोमर, अनिकेत भारद्वाज, प्रतीक जैन, जयराज एडवोकेट, चन्द्रवीर फौजी, आशीष पिंटू, मेहरपाल काकारान, बीना चौधरी, वीणा पूनिया, आरुषि सिरोही, फ़ारिया खान, सरला सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment