BSNL (West) मेरठ में कर्मचारियों के स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष हेल्थ टॉक और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में डॉ. सुप्रदीप घोष, डायरेक्टर एवं हेड – क्रिटिकल केयर मेडिसिन, यथार्थ हॉस्पिटल ने “इमरजेंसी फर्स्ट एड, ट्रॉमा मैनेजमेंट और कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तुरंत क्या करें” जैसे अहम विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार सिंह ने डॉ. सुप्रदीप घोष का स्वागत किया और कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ कर्मचारियों के लिए अत्यंत जरूरी हैं, क्योंकि सही समय पर दी गई फर्स्ट एड कई जिंदगियाँ बचा सकती है।
डॉ. घोष ने अपने सत्र में बताया कि सड़क दुर्घटना, अचानक ब्लीडिंग, सांस रुकना या दिल का दौरा पड़ने जैसी आकस्मिक स्थितियों में पहला पाँच मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और चोट लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों की लाइव ट्रेनिंग दी। प्रतिभागियों ने भी डॉक्टर की निगरानी में हैंड्स-ऑन अभ्यास किया।
उन्होंने जोर दिया कि सही फर्स्ट एड और समय पर दी गई मेडिकल सहायता से बड़े हादसों को रोका जा सकता है।
यह हेल्थ टॉक यथार्थ सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा सेक्टर 110 की ओर से मोहित शर्मा और हरेंद्र कुमार , सहायक निदेशक चिकित्सा बीएसएनल के विशेष सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम में BSNL के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया।
अंत में, BSNL प्रबंधन ने यथार्थ हॉस्पिटल का धन्यवाद करते हुए ऐसे और स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।


No comments:
Post a Comment