गन्ना विभाग के 103 गन्ना पर्यवेक्षकों को मिला ए.सी.पी. का लाभ

विभाग ने गन्ना पर्यवेक्षकों के लम्बित वित्तीय स्तरोन्नयन (ए.सी.पी.) का लाभकिया स्वीकृत

 वित्तीय लाभ से कुल 103 गन्ना पर्यवेक्षक परिवारों में खुशी का माहौल

गन्ना पर्यवेक्षकों में शासकीय कार्यों के प्रति बढ़ेगी अभिरूचि 

लखनऊः। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं शासन के निर्देश के कम में गन्ना विकास विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और गन्ना किसानों के हित में किये गये सेवा योगदान के दृष्टिगत 103 गन्ना पर्यवेक्षकों को ए.सी.पी. का लाभ दिया गया है, जिससे कार्मिकों में खुशी एवं उल्लास का माहौल है। गन्ना किसानों के हितो के लिए कार्य करने वाले कुल 103 गन्ना पर्यवेक्षकों को दिए गये ए.सी.पी. से इन कर्मचारियों का मनोबल को बढाने के साथ-साथ विभागीय कार्य में उनकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही जिन भी कर्मचारियों के अभिलेख विलम्ब से मुख्यालय को प्राप्त हुये हैं उनकी प्रक्रिया भी गतिमान है, शीघ्र ही उन्हे भी इसका लाभ दिया जायेगा।

गन्ना विकास विभाग के समर्पित गन्ना पर्यवेक्षकों की मेहनत एवं समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से दी जा रही है, जो गन्ना उत्पादन एवं किसानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वित्तीय स्तरोन्नयन (ए.सी. पी.) का लाभ योग्य गन्ना पर्यवेक्षकों के विभाग में न्यूनतम 10 वर्ष, 16 वर्ष एवं 26 वर्ष की सेवा पूरी करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।

गन्ना विभाग द्वारा बताया कि हमारे गन्ना पर्यवेक्षक गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की रीढ़ हैं। वित्तीय स्तरोन्नयन (ए.सी.पी) का लाभ न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि उनके कार्यदक्षता में भी वृद्धि करेगी। विभाग गन्ना किसानों एवं कर्मचारियों के हित में निरंतर प्रयासरत है। यह पहल प्रदेश सरकार की कर्मचारी कल्याण नीति के अनुरूप है, जो गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के उत्थान को प्रोत्साहित करती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts