दिपावली पर भी मेरठ शहरवासियों को मैट्रो चलने की रह गयी आस
सामने आई ये वजह जानिए , लोगों को था ब्रेसबी से इंतजार
मेरठ। 27 जून से सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रायल रन चल रहा है। कई बार मेट्रो के चलने की खबर भी आई। मगर सामने आया है कि ट्रेन का ट्रायल तो ठीक चल रहा है, मगर अभी कई स्टेशनों पर काम अधूरा है। यही कारण है दिपावली पर भी शहर वासियों को मैट्रो की सौगात नहीं मिल पाई है। अभी थोडी इंतजार करना होगा।
नमो भारत रैपिड ट्रेन के बेगमपुल तक संचालन शुरू होने का दिपावली पर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 27 जून से लगातार नमो भारत का ट्रायल रन चल रहा है। चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की ओर से किए गए सर्वे के बाद कमियों को दूर किया जा रहा है। अब नमो भारत की रफ्तार 160 किमी. प्रतिघंटा तक बढ़ाकर ट्रायल रन चल रहा है। फ्रीक्वेंसी (फेरे) भी अब हर पांच मिनट में कर दिए गए हैं। ऐसे ही मेट्रो की रफ्तार भी 120 किमी. करते हुए फेरे का समय सात मिनट कर दिया गया है।
पहले 30 सितंबर को प्रधानमंत्री के मेरठ आकर मेरठ मेट्रो और शहर में रैपिड संचालन को हरी झंडी दिखाने की तैयारियां की जा रही थीं। लगातार नमो भारत और रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन होता रहा। बाद में दोनों की गति बढ़ाकर भी इसमें तेजी लाई गई।
रैपिड कॉरिडोर के अंतर्गत भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन से मेट्रो प्लाजा तक सड़क के नवनिर्माण और मरम्मत का काम भी किया गया। कार्यक्रम टलने के बाद दिवाली से पहले संचालन की उम्मीद थी। इसकी अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके चलते दिवाली पर भी मेरठ मेट्रो और शहर में रैपिड का संचालन होना मुश्किल लग रहा है। इसके लिए शहर वासियों को अभी कुछ महिने इंतजार करना होगा।
अभी अधूरा है काम
अधिकारियों की मानें तो दिल्ली के सराय काले खां के साथ ही मेरठ के शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन पर काम पूरा नहीं हुआ है। रेलवे ट्रैक आदि बिछाकर ट्रायल रन जरूर चल रहा है लेकिन अन्य यात्री सुविधाएं अभी पूरी करने का काम जारी है। इसके चलते माना जा रहा है कि अभी शहर नमो भारत और मेट्रो के संचालन में थोड़ा और समय लगेगा।

No comments:
Post a Comment