पति के पक्ष में आई पूनम  पंडित बोली दीपक से शादी होकर रहेगी 

मुकदमों से हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा, सपा नेता पर लगे आरोप झूठे

मेरठ। कांग्रेसी नेत्री पूनम पंडित अपने पति दीपक के पक्ष में खड़ी हो गयी है। साेमवार को मवाना में उसने खुलकर कर कहा 'मेरी शादी कोई नहीं तोड़ सकता। वह महिला जितना चाहे दम लगा ले, हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा। महिला ने मुझ पर, मेरे मंगेतर और उनके परिवार पर झूठा मुकदमा लिखवाया है। इन मुकदमों से भी हमारी शादी नहीं रुकेगी। भले पैरोल पर आकर हमें शादी करनी पड़े।

बोली सावित्री भी सत्यवान के लिए यमराज से लड़ी थी। मैं अब न्याय के लिए लडूंगी। मेरी शादी की डेट जैसे ही फाइनल होगी, मैं उसे सबके सामने अनाउंस करूंगी। मेरे मंगेतर दीपक गिरी पर उस महिला ने जो आरोप लगाए हैं, वो निराधार हैं। मैंने खुद आरोपों की जांच की है।'उन्होंने कहा कि मेरा विवाह मेरे बुजुर्गों, परिजनों और इस समाज ने जोड़ा है। मैं सनातनी हूं। हमारे यहां विवाह महत्वपूर्ण संस्कार है। इसलिए ये शादी तो अब होकर रहेगी।

वो महिला दीपक के साथ रहना चाहती है

पूनम पंडित ने कहा- उस महिला ने मेरे मंगेतर दीपक गिरी पर शारीरिक शोषण, यौन उत्पीड़न, पैसे के गबन जैसे आरोप लगाए हैं। सारे आरोप झूठे हैं। मैंने खुद उन आरोपों की अपने स्तर से जांच कराई है। जांच में कोई आरोप साबित नहीं हुआ। इसलिए मुझ पर आरोपों और उसकी बातों का अब कोई असर पड़ने वाला नहीं। मैं दीपक को जीवनसाथी चुन चुकी हूं। उन्हीं से मेरी शादी होगी।वो महिला दीपक के साथ लिव-इन में रहना चाहती है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखना चाहती है, जो दीपक नहीं कर सकते। वह महिला पहले भी मवाना ब्लॉक प्रमुख के साथ इसी तरह की हरकत कर चुकी है।उस महिला ने मुझे बार-बार यही कहा कि मैं दीपक को छोड़ दूं, क्योंकि वह उसके साथ रहना चाहती है। उस महिला के अपने पति हैं, जो प्रोफेसर हैं। उसकी 20 साल की बेटी और 14 साल का बेटा भी है।16 अक्टूबर, 2025 तक वह महिला पति और बच्चों के साथ अपने घर में खुशी से रह रही थी। लेकिन, जैसे ही उसे हमारी सगाई का पता चला, वह अपने पति को छोड़कर दीपक के पीछे पड़ गई।

महिला की संपत्ति और नौकरी की जांच हो

उस महिला के भाई का मेरे मंगेतर दीपक के साथ बिजनेस है। हमारी कंपनी के कुछ कांट्रेक्ट हैं। इससे ज्यादा उससे हमारा कोई संबंध नहीं। लेकिन, अब वो अपनी नौकरी और दूसरी चीजों का डर दिखाकर गलत काम कर रही है।उस महिला की जांच होना चाहिए। जो महिला C ग्रेड में सरकारी नौकरी पर लगी, वह 4 साल में सीधे A ग्रेड में कैसे पहुंची? उसकी संपत्ति 2 करोड़ से ज्यादा की कैसे हो गई? जबकि उसकी सैलरी बहुत कम है। मेरी सरकार से गुजारिश है कि उस महिला की नौकरी और आय से अधिक संपत्ति की जांच की जाए।

उनके पास किसी भी आरोप का सबूत नहीं

मैं खुद उस महिला के साथ खड़ी थी। जब मुझे ये सारी बातें पता चलीं, तो मैंने खुद उससे कहा कि आप मुझे दीपक पर लगाए आरोपों के सबूत दीजिए। मैं आपको न्याय दिलाऊंगी। मैंने उस महिला से मुलाकात की, लेकिन वह कोई सबूत नहीं दे सकी। वह मुझसे यही कहती रही कि तुम दीपक को छोड़ दो। जबकि उस महिला का पति और बच्चे आज भी उसके साथ रहना चाहते हैं।उसके पति से भी मैंने बात की। उन्होंने बताया कि आज भी वह अपनी पत्नी को चाहते हैं। उनके साथ अपने परिवार को खुशी से रहना चाहते हैं।

रेप हुआ तो शादी, अफेयर कैसा

पूनम ने कहा- महिला ने दीपक पर रेप का आरोप लगाकर मुकदमा कराया है। एक तरफ वह महिला दीपक से अपना अफेयर होने की बात कहती है। उससे अपनी शादी होने का दावा करती है। शादी का एग्रीमेंट दिखाती है। उसका दावा है कि प्रयागराज में उसने दीपक के साथ आर्यसमाज मंदिर में शादी की है।

जब उसकी दीपक से शादी हुई, तो रेप कैसे हो गया। अगर रेप है, तो शादी या अफेयर कैसे हुआ। अगर उसका रेप हुआ है, तो इतने सालों से उन्होंने दीपक पर रेप का मुकदमा क्यों नहीं कराया? अब 4 साल बाद वो रेप का मुकदमा करा रही है। इतने साल तक उसको खुद के साथ हुए रेप का ख्याल नहीं आया।

पति से तलाक की बात झूठी

पूनम ने कहा कि उस महिला ने दीपक पर मकान हड़पने और पैसों के गबन का आरोप लगाया। जबकि उस महिला पर खुद कई आरोप हैं। उसने कहा कि उसका पति से तलाक हो गया, लेकिन उसका यह दावा भी झूठा है। उसने तलाक के लिए फाइल ही नहीं किया।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts