अरुण गोविल बोले- आत्मनिर्भरता विकसित देश के लिए जरूरी- अरुण गोविल

अपने देश में बनी चीजें खरीदें, अब यहां आईफोन भी बन रहा

मेरठ।मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद अरुण गोविल ने कहा कि आत्मनिर्भरता विकसित देश तैयार करने के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए हर घर स्वदेशी का नारा दिया है। इसके लिए हमें स्वदेशी को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वदेशी का जिक्र आते ही केवल चरखा दिखाई देता था। अब अर्थ पूरी तरह बदल गया है। अब हर वह चीज जो दुनिया में है, वह हमारे यहां बनती है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डा. धर्मेंद्र भारद्वाज और वरिष्ठ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।

देश का प्रत्येक नागरिक निभाए भूमिका

सर्किट हाऊस में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान को लेकर पत्रकारों से वार्ता के दौरान अरुण गोविल ने कहा- वर्तमान में भारत से बड़ी संख्या में आई फोन अमेरिका एक्सपोर्ट किए गए हैं। एक समय था, जब आई फोन विदेशों में बनता था। अब वह भारत भी बना रहा है।

यह भारत की बड़ी उपलब्धि है और स्वदेशी का बड़ा उदाहरण है। इस अभियान का उद्देश्य यही है कि हम अपने देश में बनी चीज खरीदें। ताकि अपना पैसा अपने देश में ही रहे। इससे निर्माण क्षमता बढ़ जाएगी और देश कभी किसी पर निर्भर नहीं रहेगा। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना होगा।

अभियान से जुड़ी रणनीति को किया साझा

मेरठ सांसद ने बताया कि अभियान 25 सितंबर को शुरु हो चुका है जो 25 दिसंबर तक चलेगा। इस तीन माह में अभियान कार्यशाला हैं, जिनमें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला हैं। प्रदेश की कार्यशालाओं में 36 में से 34 प्रदेशों में यह सफलता पूर्वक संपन्न हो गई हैं।

पंजाब में बाढ़ के कारण कार्यशाला नहीं हुई हैं। जिला स्तरीय कार्यशाला की बात करें तो 1033 जिलों में से 938 जिलों में संपन्न हो गई हैं। प्रदेश स्तर पर प्रेसवार्ता आयोजित हो रही हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts