चौपाल लगाकर किया महिलाओं काे को जागरूक 

   मेरठ । मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा  रजपुरा व माछरा ब्लॉक में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान घरेलू हिंसा व दहेज उन्मूलन पर महिलाओं को जागरूक किया। 

जागरूकता चौपाल के अंतर्गत  इसके प्रभाव के बारे में बताया एवम् महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही सभी हेल्प लाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 पुलिस हेल्पलाइन 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा 102 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में भी बताकर  महिलाओं व अन्य ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts