पटाखा विवाद में दो गुटों में झड़प में 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर गांव में मंगलवार की देर रात पटाखों को लेकर दो पक्षों में विवाद खूनी सघर्ष में बदल गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग की मदद से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
गांव निवासी सुएब नाल में बारूद भरकर फरमान के घर की दीवार पर धमाके कर रहा था। उसी दौरान फरमान के घर में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। पटाखों के धमाकों से परेशान होकर फरमान ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में फरमान पक्ष के जमशेद और इकबाल, जबकि सुएब पक्ष के शमशेर, अलीशेर और आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग की मदद से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
No comments:
Post a Comment