आंध्र प्रदेश के करनूल में चलती बस में लगी भयंकर आग, अब तक 25 की मौत
हादसे में कई यात्रियों की मौत की आशंका, राष्ट्रपति व सीएम आन्ध्र प्रदेश ने जताया दुख
करनूल ,आन्ध्रप्रदेश ,एजेंसी। शुक्रवार की तड़के आंध्र प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया। जब हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गयी। बस पूरी तरह जलकर राख हो गयी। हादसे के समय बस में चालक और असिस्टेंट समेत 42 लोग सवार थे। हादसा शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे हुआ है। हादस में काफी यात्रियों की मरने की आंशका है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल 15 लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हादस पर राष्ट्रपति व व सीएम ने दुख प्रकट किया है। अब तक 25 यात्रियों की मौत की खबर मिल रही है।
कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया, "करीब 3 बजे, कावेरी ट्रैवल्स की एक वोल्वो बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई और बस के नीचे फंस गई। शायद इसी वजह से चिंगारी निकली और आग लग गई। चूंकि यह एक एसी बस थी, इसलिए यात्रियों को खिड़कियां तोड़नी पड़ीं। जो भी शीशे तोड़ पाए, वे सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है।
सीएम ने भीषण बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बस में आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। अधिकारियों ने दुबई दौरे पर गए मुख्यमंत्री को दुर्घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों से बात की और दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। सभी उच्च-स्तरीय एजेंसियों को घटनास्थल पर जाकर बचाव कार्यों में शामिल होने का आदेश दिया, घायलों और पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के आदेश दिए। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।
वाईएस जगन ने कुरनूल बस हादसे पर जताया दुख
पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कुरनूल के बाहरी इलाके चिन्नातेकुर के पास एक निजी ट्रैवल्स बस में आग लगने से कई यात्रियों के ज़िंदा जल जाने की दुखद घटना पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया है। वाईएस जगन ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक बस से जुड़ी यह घटना बेहद दुखद है और इसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

No comments:
Post a Comment