गिरा मकान का छज्जा,  गिरने से 1 की मौत

मलबे में दबे एक मजदूर की हालत गंभीर, अजय अस्पताल में एडमिट

मेरठ। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गजेंद्र के मकान का छज्जा अचानक गिर गया है।। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, वो अम्हेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

भावनपुर के मानपुर में गजेंद्र पुत्र लीलासिंह का मकान बन रहा है। इस मकान का काम ठेकेदार नरेश कर रहा है। शनिवार को मकान का छज्जा बंध रहा था। यहां काम के लिए दो लेबर लगे थे। अचानक मकान का छज्जा गिर पड़ा। मलबे में दोनों मजदूर दब गए। इसमें अम्हेड़ा किठौर के रहने वाले रोहित पुत्र यशपाल की मौत हो गई। रोहित 32 साल का अविवाहित युवक था।

अजय अस्पताल में भर्ती है घायल

वहीं दूसरे युवक का नाम विवेक है। जो गंभीर घायल है, उसे घायल हालत में अजय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेक की शादी हो चुकी है। वहीं विवेक के मलबे में दबकर घायल होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। घायल को अजय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर सीओ सदर देहात शिवप्रताप भी पहुंचे हैं। मामले की जानकारी कर रहे हैं।

घर में अंदर खाना बना रही थी महिलाएं

जिस घर में हादसा हुआ उस घर के पीछे के हिस्से में उस वक्त महिलाएं थी। पड़ोसी अनिल ने बताया कि शेटरिंग वाले मजदूर लगे थे। हमने उनको मना किया था कि शेटरिंग मत खोलो, लेकिन मजदूर नहीं माने और शेटरिंग खोल दी तभी हादसा हो गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस घर में हादसा हुआ वहां महिला बोली कि हमने बहुत मना किया था कि शेटरिंग मत खोलो लेकिन वो नहीं माने और लेंटर खोल दिया। महिला ने बताया कि घर में नहीं है। मेरी बहू घर में खाना बना रही थी।

ग्रामीणों ने बताई पूरी घटना

ग्रामीण मनोहर सिंह ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मालिक ने मना किया था कि लेंटर मत खोलो। लेंटर कच्चा है। लेकिन मजदूर नहीं माने। लेंटर खुलते ही वो गिर पड़ा। एक मजदूर नीचे था और एक ऊपर था। नीचे की तरफ से मजदूर रोहित मलबे में दब गया उसकी मौत हो गई है। जबकि दूसरा मजदूर जो ऊपर था वो घायल है। अस्पताल में भर्ती है। ग्रामीण मोहित ने बताया कि हमारे परिवार के लोगों का ही एक मकान का लेंटर गिरा है। मजदूरों ने कच्चा लेंटर ही खोल दिया, कच्चा लेंटर गिर गया और एक की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भेजा है।

पुलिस का कहना है

सीओ सदर देहात शिवप्रताप मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मानपुर गांव में एक मकान में लेंटर पड़ा था, जो कच्चा था। मजदूरों ने कच्चा लेंटर ही खोल दिया जिससे वो गिर पड़ा। एक युवक की मौत हो गई दूसरा युवक घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts