ईशा दूहन  के कार्यकाल में  ग्रामीण क्षेत्रों में 14 जनपदों के अन्तर्गत, विद्युतीकरण कार्यो को गति प्रदान की गई

 विद्युत चोरी रोकथाम, स्मार्ट मीटरिंग और लाईन लॉस नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाए गए

 उपभोक्ताओं के लिए 24X7 शिकायत समाधान व्यवस्था और ई-गवर्नेस सेवा का विस्तार किया गया

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक  ईशा दुहन ने 4 मार्च 2024 को मैनेजिंग डायरेक्टर पी.वी.वी.एन.एल. के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। प्रबन्ध निदेशक के सफल कार्यकाल में पश्चिमांचल डिस्काम में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता सेवाओं तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के सुदृढीकरण/आधुनिकीकरण की दिशा मे, अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज की गई।

प्रबन्ध निदेशक के समर्पित नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं उत्कृष्ठ कार्यशैली से पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के अन्तर्गत 14 जिलों के गॉव एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता मे सुधार हेतु व्यापक अभियान चलाए गए। विद्युत चोरी नियंत्रण के लिए, विद्युत चोरी रोको अभियान को सशक्त बनाते हुए अनियमित कनेक्शनो को नियमित किया गया। बिजनेस प्लान के अन्तर्गत 33/11 के.वी सबस्टेशन निर्मित हुए, पुराने उपकेन्द्रों का आधुनिकीकरण कर, उनकी क्षमता में वृद्धि की गई।

उपभोक्ता सेवाओ के डिजिटलीकरण के तहत, ऑन लाईन बिल भुगतान, ऑन लाईन शिकायत निवारण पोर्टल और ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी ऑन लाइन भुगतान की सुविधा दी गई। स्मार्ट मीटरिंग परियोजना के अन्तर्गत मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बुलन्दशहर व सहारनपुर जैसे प्रमुख शहरों में लाखों उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर सुविधा प्रदान की गई जिससे न केवल रीडिंग पारदर्शिता बढी बल्कि बिलिंग वं राजस्व संग्रण प्रणाली भी सुदृढ़ हुई।

राजस्व वृद्धि और उपभोक्ता संतुष्टि के क्षेत्र में राजस्व वसूली में वृद्धि दर्ज की गई। डिस्काम द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण हेतु 1912 हेल्पलाईन उपभोक्ता सेवा केन्द्रों व शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर त्वरित सुरक्षा सुनिश्चित की गई। विद्युत परिवार आपके द्वारा, के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में, मेंगा कैम्पों को आयोजित कर, उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया वही त्योहारों के समय विशेष सतर्कता अभियान चलाए गए। प्रबन्ध निदेशक के कुशल नेतृत्व में पी.वी.वी.एन.एल ने पारदर्शी, जवाबदेही और तकनीकी रूप से सशक्त वितरण प्रणाली विकसित की डिस्काम को उपभोक्ता केन्द्रीत दृष्टिकोण अपनाने और विश्वसनीय सुरिक्षत एवं सतत विद्युत आपूर्ति मे उल्लेखनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts