मिनी स्वास्थ्य शिविर में एड्स के प्रति किया जागरूक 

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र, पी एल शर्मा जिला चिकित्सालय, द्वारा HIV/AIDS Awareness  यू.पी.एच.सी कुण्डा- गाँव कांशी में डॉ. विपुल कुमार, जिला क्षयरोग अधिकारी, मेरठ एवं डॉ. रविन्द्र कुमार गोयल, एस.एस.के नोडल अधिकारी, मेरठ के नेतृत्व में जनरल हैल्थ स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिविर में आए लाेगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर का उद्घाटन डॉ. अशोक कटारिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. विपुल कुमार व डॉ रविन्द्र कुमार गोयल द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मिनी शिविर में डॉ. हिमांशु, प्रभारी चिकित्साधिकारी, डॉ. तनुज यादव व डॉ. सोनू, यू.पीएच.सी. कुण्डा द्वारा मरीजो की स्वास्थ्य जाँच कर दवा वितरण की गयी। शिविर में दिशा कलस्टर अधिकारी सचिन व  कुलदीप, एस.एस.के सेन्टर स्टॉफ (पी०एल० शर्मा जिला चिकित्सालय, ), डॉ तनुज यादव, चिकित्साधिकारी यू.पी.एचसी.. कुण्डा- गाँव कांशी, फार्मासिस्ट, लैब टैक्निशियन, ए.एन.एम आशाएं अन्य उपस्थित टीम, ओ.एस.टी सेन्टर स्टॉफ, बाल निकुन्ज, स्टॉफ के द्वारा शिविर में सहयोग किया गया । शिविर  में  229 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाये दी गयी। शिविर में एच.आई.वी. काउन्सलर दीपिका, रेखा एवं विकास द्वारा एच.आई.वी जाँच एवं परामर्श दिया गया, सिफलिस जाँच, एस.टी.आई संबंधित परामर्श जाँच, टी.बी जाँच, प्रसव पूर्व जाँच, बल्ड शुगर, हीमोग्लोबिन व हेपेटाइटिस बी/सी की जाँच, किशोर किशोरी को परामर्श, फैमिली प्लानिंग परामर्श आदि सेवाए प्रदान की गयी।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts