फार्मासिस्ट को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी -सीएमओ
आईएमए में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
मेरठ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा मेरठ ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस आईएमए भवन में मनाया। जिसमें जिले के सभी फार्मासिस्ट / चीफ फार्मासिस्ट ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में मुख्य अथिति डा. अशोक कटारिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मेडिकल कॉलेज मेरठ डा. आर.सी. गुप्ता, अपर निदेशक डा. सीमा अग्रवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका जिला चिकित्सालय डा. सुदेश कुमारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डा. मिनाक्षी सिंह, सीएमएस 50 बैड हॉस्पिटल किठोर डा. विश्वास चौधरी, संयुक्त निदेशक डा. अशोक तालियान, डा. प्रवीण गौतम्, डा. सुधीर कुमार, डा. महेश चन्द्रा, प्रो. विभू साहनी, सदस्य फार्मेसी कॉउन्सिल ऑफ इण्डिया, रजनीश कौशल, महामंत्री केमिस्ट एण्ड ड्रग एसोसिएशन मेरठ उपस्थित रहें।
डा. अशोक कटारिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फार्मासिस्ट को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बताया। डा. विश्वास चौधरी ने फार्मासिस्ट के बगैर स्वास्थ्य विभाग को अधूरा बताया। डा. अशोक तालियान ने कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेन्द्र सिहं (अध्यक्ष) डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन एवं संचालन शकील अहमद (मंत्री) डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन और मंच संचालन अनिल कौशिक सेवा निवृत्त फार्मेसी प्रभारी अधिकारी द्वारा किया गया। एम.के शुक्ला फार्मेसी प्रभारी अधिकारी एलएलआरएम ने यूनियन के कार्यों पर प्रकाश डाला और वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की। युद्धवीर सिंह चीफ फार्मासिस्ट ने कार्यकारिणी के अच्छे कार्य करने पर बधाई दी। दिनेश जोशी ने गीत गाकर साथियों का उत्साह बढ़ाया तथा पिंकी लोमस द्वारा भी अपनी प्रस्तुती लोक गीत सुनाकर की। वी.के. सिंह सेवा निवृत्त फार्मेसी प्रभारी अधिकारी पूर्व अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा मेरठ द्वारा पूरी कार्यकारिणी को अपना आशिर्वाद दिया।


No comments:
Post a Comment