न्यायपालिका नागरिकों ,सरकार की शक्ति का संतुलन का आधार -जस्टिस पी के गिरी
- लोकतंत्र के चारो स्तम्भ विधायिका, कार्यपालिका, मीडिया के साथ एवं न्यायपालिका की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नागिरिको के मौलिक अधिकारो की रक्षा करने के साथ-2 देश में तानाशाही मुक्त/भयमुक्त कानून का शासन कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है- सुधीर गिरि,
- न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका एवं मीडिया चारो एक दूसरे के पूरक है किसी एक के बिना भी मजबूत लोकतंत्र एवं अन्तिम पक्तियों में खड़े व्यक्ति के अधिकारो की रक्षा सम्भव नहीं- एसपी सिटी अमित कुमार
- एक परिपक्व एवं स्थिर लोकतान्त्रिक समाज के निर्माण में न्यायपालिका का सबसे अहम रोल- डाॅ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति,
न्याय पालिका संविधान की संरक्षक’’ विषय पर ’’संवाद कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह’’ का आयोजन मेरठ।राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में न्यायपालिका संविधान की संरक्षक’’ विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए देश के नामचीन कानून विशेषज्ञ एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस पी.के गिरि ने प्रतिभाग करते हुए विधि/लाॅ छात्रों को न्यायपालिका द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकारो की रक्षा, संविधान का संरक्षण, कानून व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन एवं भयमुक्त/तानाशाही मुक्त स्थिर लोकतांत्रिक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।
परिसर के अब्दुल कलाम कांफ्रेस हाॅल में आयोजित ’’संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम’’ का शुभारम्भ हाईकोर्ट न्यायधीश पी.के गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, एसपी सिटी अमरोहा अमित कुमार आनन्द, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट जस्टिस पी.के. गिरि ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट, महिला न्यायालय, बाल न्यायालय एवं अन्य विशेष न्यायालयो के संचालन से जंघन्य अपराधो में पीड़ित को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ होने के कारण न्यायपालिका सरकार के मध्य शक्ति संतुलन के साथ-2 आम आदमी के मौलिक अधिकारों का सबसे बड़ा रक्षक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने न्यायमूर्ति जस्टिस पी.के. गिरि का बुके, पटका, पगडी, अशोक स्तम्भ देकर परम्परागत तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर लाॅ डीन डाॅ. राजवर्द्धन सिंह, ग्रुप एडवाईजर डाॅ. आर.एस शर्मा, डाॅ. नीतू पंवार, डाॅ. शिल्पा रैना, डाॅ. सुमन कुमारी, डाॅ. मोहित शर्मा, डाॅ. श्यामलाल, डाॅ. योगेश्वर शर्मा, सुमन मीना, अशोक कुमार, एस.एस बघेल, मेरठ परिसर से डाॅ. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment