सेठ बी के माहेश्वरी ने जीती काव्य दरबार प्रतियोगिता
मेरठ। बुधवार को सेठ बी.के.माहेश्वरी बालिका इण्टर कॉलेज के संस्थापक बालकिशन दास माहेश्वरी की स्मृति मे काव्य दरबार प्रतियोगिता काआयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्या रश्मि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की, उसके उपरांत स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कवियों की वेशभूषा में कविता पाठ किया।
काव्य दरबार प्रतियोगिता में के के इण्टर कॉलेज मेरठ, दिगम्बर जैन गर्ल्स इण्टर कॉलेज , रघुनाथ गर्ल्स इण्टर कॉलेज , दुर्गावाडी इण्टर कॉलेज, सेठ बी.के.माहेश्वरी बालिका इण्टर कॉलेज, त्रिशला देवी कन्या इण्टर कॉलेज, विद्यार्थियों का प्रस्तुतीकरण इतना मनमोहक व मंत्रमुग्ध करने वाला था कि तालियों की गूंज देर तक चलती रही।निर्णायक मंडल में सुमनेश सुमन, रामगोपाल भारतीय व ऋचा जोशी रहे। संचालन संध्या कुश ने किया। संयोजिका कंचन राय व निशा रहीं। शबाना, वंदना, निर्मला पूनिया व प्रीती राणा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।प्रथम पुरस्कार- सेठ बी.के.माहेश्वरी बालिका इण्टर कॉलेज दूसरा पुरस्कार एवं चल वैजयंती आरजी इण्टर कॉलेज तृतीय पुरस्कार- त्रिशला देवी कन्या इण्टर कॉलेज को दिया गया।


No comments:
Post a Comment