के. एल. के छात्रों ने बाल सम्मेलन संस्कृत प्रतियोगिताओं में प्राप्त किया प्रथम स्थान
मेरठ। बुधवार को अमृतवाणी कवि परिषद द्वारा बाल सम्मेलन के अंतर्गत संस्कृत नाटक, संस्कृत गीत गायन, लघु नाटिका आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत के प्रतिष्ठित अनेकों विद्यालयों ने प्रतिभागिता की। इन सभी प्रतियोगिताओं में के एल इन्टरनेशनल स्कूल छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। पुरस्कार स्वरूप छात्रों को संस्कृत साहित्य से संबंधित विभिन्न पुस्तकें तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक डॉ सिंहासन पांडेय, प्राचार्य विद्याधर संजीवन संस्कृत महाविद्यालय (देवरिया), डॉ शशिकांत तिवारी, सह-प्राचार्य राजकीय संस्कृत महाविद्यालय (पटना) रहें।छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक वर्ग व प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी छात्रों को संस्कृत भाषा का आज के परिप्रेक्ष्य में महत्व बताते हुए बधाई दी।


No comments:
Post a Comment