सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत रक्तदान शिविर का आयोजन
मेरठ । पुलिस लाइंस स्वास्थ्य केंद्र सीएससी सेंटर पर पटेल नगर मंडल द्वारा एक रक्तदान शिविर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अश्वनी त्यागी एवं महानगर से गौरव मलिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया । इस दौरान11 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान 540 लोगों स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दो लोगों को पोषण पोटली का वितरण के साथ आयुष्मान लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गये ।
इस मौके पर एलएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन के तहत पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान आगामी गांधी जंयती 2 अक्टूबर तक चलेगा। सरकार का प्रयास है आम आदमी तक स्वास्थ्य सेवा पहुंच पाए। डा ़ अंकुर त्यागी ने कहा कि इस दौरान 540 लोंगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जिसमें हाइपरटेंशन, डायबटीज, खासी जुकाम के मिले। जिनका उपचार आरंभ हो गया है। इस मौके पटेल नगर मंडल के अध्यक्ष अनुराग बिश्नोई महामंत्री अरुण खटाना , राजेंद्र पाल संयोजक, गौरव त्यागी , पटेल नगर मंडल पदाधिकारी उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, विनीत विरमानी , प्रशांत गोयल , अनिल मित्तल , सुषमा शर्मा ,निर्मल्अ,ममता त्यागी युवा मोर्चा से अध्यक्ष आर्यन चौधरी , वर्तमान पार्षद अजय चंद्रा ,, उत्तम सैनी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment