काबू वाहन ने छात्रा को कुचला मौके पर मौत

वाहन की तलाश में जुटी लालकुर्ती पुलिस 

मेरठ। थाना लालकुर्ती क्षेत्र के  सप्लाई डिपों से अपनी मां को स्कूटी पर लेने आई छात्रा को अज्ञात बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सेना के अधिकारी व थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी। 

मवाना रोड़ स्थित भगत लाइन कॉलोनी के एमईएस क्वाटर्स  निवासी राजेश चौधरी माल रोड़ सप्लाई डिपों में मेट अटेंडेंट की नौकरी करती है।  पति सुरेश चौधरी भी सेना के अंदर जवान थे और ड्यूटी के दौरान उनकी हादसे में मौत हो गई थी। उन्हीं के स्थान पर उन्हें स्पलाई डिपों में नौकरी मिली थी।  बुधवार को उनकी बेटी प्रियंका जो आरजी पीजी कालेज में बीकॉम की छात्रा है वह उनकों लेने के लिए माल रोड सप्लाई डिपो अपनी स्कूटी से लेने के लिए पहुंची। वह साइड में खड़ी होकर अपनी मां के आने का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से अज्ञात बेकाबू वाहन ने उसमें टक्कर मारी दी। पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। ऑफिस से बाहर निकल कर आई मां ने बेटी को देख उसके शव से आधे घंटे तक लिपटकर रोती रहीं। सूचना मिलते ही सेना की रिस्पांस टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को लेकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने भी उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले क जांच कर रही है। 

मृतक की मां राजेश चौधरी ने बताया कि वह मूल निवासी बुलंदशहर जहांगीराबाद के गांव उदयपुर के रहने वाली है। उनके पति सुरेश चौधरी मेरठ में पोस्टिंग थे। इसी वजह से वह परिवार के साथ मवाना रोड़ स्थित भगत लाइन में एमईएस क्वाटर्स में रहने लगी थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपनी दोनों जुड़वा बेटियों प्रियंका व पिंकू के साथ रहती है। पति की ड्यूटी के दौरान हादसे में मौत हो गई थी और उन्हीं की जगह पर उन्हें सप्लाई डिपों में नौकरी मिली थी। 

 बोले अधिकारी 

एसओ लालकुर्ती हरेन्द्र कुमार ने बताया कि सप्लाई डिपो के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। मृतका के परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts