नवरात्र: दूसरे दिन भी चहका  बाजार, सैकड़ों वाहनों की डिलीवरी 

 गोल्ड मार्केट में अभी वेट एंड वॉच की स्थिति 

मेरठ। जीएसटी में कमी और नवरात्रों के चलते बाजारों में 'बूम'  है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ नवरात्रों के दूसरे दिन भी  बाजार गुलजार रहे। ऑटोमोबाइल बाजार में मंगलवार को भी धन वर्षा हुई। हालांकि गोल्ड मार्केट में अभी वेट एंड वॉच की स्थिति देखी गई। नवरात्रों के दूसरे दिन सर्राफा बाजार में ग्राहक तो जुटे लेकिन खरीदारी की हिम्मत कम लोग ही जुटा पाए। 

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी शुरुआती दौर है लेकिन नवरात्र के आने वाले दिनों में स्वर्ण कारोबार की चमक लौटेगी। बता दें कि सोमवार को सोने के भाव में 2200 रुपए प्रति 10 ग्राम की वृद्धि दर्ज की गई थी, जिससे सोना एक लाख 16 हजार 200 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उधर मंगलवार को नवरात्रों के दूसरे दिन भी ऑटोमोबाइल बाजार में जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने खूब वाहन खरीदे। ऑटोमोबाइल बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार मंगलवार को लगभग साढ़े चार सौ वाहनों की डिलीवरी की गई। इनमें टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स शामिल रहे। ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार जीएसटी दरों में कमी के चलते दुपहिया वाहनों में 6 से 15 हजार रुपए और चौपहिया  वाहनों में 75 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक की कमी हुई है। तनिष्क शोरूम पर 23 व 24 को कोई आभूषण खरीदने पर विशेष उपहार दिया जा रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी है। इसके चलते गोल्ड मार्केट में लोग वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गोल्ड मार्केट सोने की मानिंद चमकेगा। 



 (सर्वेश सर्राफ, पूर्व महामंत्री - मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन)



स्वर्ण बाजार में भले ही अभी बूम न हो लेकिन ग्राहकों की मौजूदगी दर्ज हो रही है। इससे उम्मीद है कि आने वाले समय में गोल्ड मार्केट में कारोबार निखरेगा।

 कुश अग्रवाल (स्वर्ण कारोबारी) आबूलेन, मेरठ 


 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts