अनियंत्रित टैंपो पलटा,आधा दर्जन सवारी घायल
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित कुंडा गेट के सामने गुरुवार को तेज गति से मेरठ की और आ रहा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार छह सवारी गंभीर रुप से घायल हो गई। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया,पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निज अस्पताल भेजा और टैंपों हटवाकर बामुश्किल जाम को सुचारु कराया।
जानकारी के मुताबिक एक टैंपो मेरठ से आधा दर्जन सवारी लेकर साउथ स्टेशन भूडबराल जा रहा था। जैसे ही तीव्रगति टैंपो कुंडा गेट पर आया तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंपों में छह सवारियंा आशीष निवासी गा0बाद,वासु,कार्तिका निवासी कैंट मेरठ,समीर,दीपक व काजल निवासी माधवपुरम मेरठ घायल हो गए। घटना के बाद दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उसके बाद पुलिस ने टैंपो हटवाकर बामुश्किल आघा घंटे की मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।


No comments:
Post a Comment