लिंक रोड के निर्माण में एक कदम और वृद्धि

राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में एमडीए उपाध्यक्ष ने सौंपा चैक 

 मेरठ ।रेलवे रोड़ लिंक रोड़ निर्माण अड़चन  समाप्त हो गयी है। गुरूवार को मेरठ विकास प्राधिकरण संजय मीणा ने राज्यसभा सासद डा. लक्ष्मी कांत वाजपेयी की मौजूदगी में भूर्मि के आवंटी को चैक सौंप दिया । 

 गुप्ता उर्फ भोले शंकर को उनके द्वारा लिंक रोड के निर्माण में हेतु हटाए गए अपने निर्माण और उनकी भूमि की कीमत मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मीणा  द्वारा आज मेरी उपस्थिति में उनका चेक सौंप दिया गया। : उन्होंने यह कहा कि आज अपने सामने की दीवार और साइड की दीवार और भी सब कल शाम तक हटा दूंगा। पीछे की दीवार कब हटेगी जब बाद में उसकी आवश्यकता होगी। रक्षा मंत्रालय से जो अतिरिक्त भूमि इसका प्रस्ताव महानिदेशक रक्षा भूमि भारत सरकार द्वारा रक्षा मंत्रालय को भेज दिया गया।या तो इसी सप्ताह में या अगले सप्ताह के सोमवार और मंगल में वर्किंग परमिशन जारी हो जाएगी। वर्किंग परमिशन जारी होने पर जो पीछे डिफेंस की कॉलोनी को इस भूमि से अलग करने की दीवाल छोड़ दी गई थी वह दीवार तत्काल अगले तीन-चार दिन में लगा दी जाएगी और दीवार लगने पर भोले शंकर की पिछली दीवाल गिरा दी जाएगी जिससे कि सैन्य भूमि की सुरक्षा को कोई खतरा न हो।  उसके बाद बची हुई सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा हर हालत में दिवाली पर इस क्षेत्र के नागरिकों को सड़क पर से चलने का अवसर प्राप्त होगा ऐसा मुझे विश्वास है। डा वाजपेयी ने कहा जनता को सफलता के लिए   ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts