लता मंगेशकर कल्चरल क्लब द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ। शहीद मंगल पांडे महाविद्यालय में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण के दृष्टिगत एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय स्तर पर किया गया।
आयोजन में बी ए, बी एस सी, बी कॉम एवं एम कॉम की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लता मंगेशकर कल्चरल क्लब वाटिका की साज सज्जा हेतु छात्राओं द्वारा आज गमलों पर पेंटिंग कर सुंदर कलाकृतियों को उकेरा गया, जिसमें वर्ली आर्ट, ऐपण आर्ट का मुख्य रूप से समावेश किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने छात्राओं द्वारा किए कार्यों का अवलोकन किया और छात्राओं तथा कल्चरल क्लब के प्रयासों की सराहना की । इस अवसर पर कल्चरल क्लब प्रभारी प्रो लता कुमार, कोषाध्यक्ष प्रो मंजू रानी, समन्वयक डॉ राधा रानी, समिति सदस्य डॉ गौरी सहित अन्य प्राध्यापक प्रो गीता चौधरी, प्रो ऊषा साहनी, डॉ भारती शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। अभियान में 15 छात्राओं ने सहभागिता की । क्लब प्रभारी द्वारा नियमित रूप से आवंटित कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस कार्यक्रम का आयोजन समिति सदस्य डॉ. कुमकुम के द्वारा करवाया गया।


No comments:
Post a Comment