मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग ने शुरू की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं

मेरठ।  मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग ने गुरूवार से  नौंचदी मैदान   स्थित नीलकमल हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह पहल मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेष कैंसर देखभाल तक आसान पहुँच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. अनादी पचौरी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अमन रस्तोगी ने नीलकमल हॉस्पिटल, मेरठ के डायरेक्टर डॉ. अनिप रस्तोगी के साथ मिलकर किया।डॉ. अनादी और डॉ. अमन हर महीने के दूसरे और चौथे गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्राथमिक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. अनादी पचौरी ने कहा, “कैंसर के उपचार में सर्जरी एक अहम स्तंभ है, खासकर जब रोग की पहचान शुरुआती अवस्था में हो और वह एक ही हिस्से तक सीमित हो। ऐसे मामलों में ट्यूमर को हटाना अक्सर इलाज का बेहतर विकल्प साबित होता है। कुछ स्थितियों में यह रोकथाम के तौर पर भी उपयोगी है, जैसे कि जेनेटिक कारणों से कैंसर में बदलने वाले टिशूस को हटाना। आज के समय में मिनिमली इनवेसिव और रोबोट-असिस्टेड तकनीक के साथ सर्जरी और भी सटीक, सुरक्षित और प्रभावी हो गई है। समय पर स्क्रीनिंग और शुरुआती पहचान से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता और जीवित रहने की संभावना में उल्लेखनीय सुधार आता है।”

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. अमन रस्तोगी ने कहा, “हमारा उद्देश्य कैंसर से जुड़ी समस्याओं जैसे शरीर में गांठ, निगलने में कठिनाई, बिना वजह वजन घटना और अन्य गंभीर लक्षणों के लिए गुणवत्तापूर्ण परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। नई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी विशेषज्ञ परामर्श, व्यक्तिगत उपचार योजना और फॉलो-अप समर्थन जैसी व्यापक सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जो अत्याधुनिक तकनीकों से समर्थित हैं। इससे मेरठवासियों को प्राथमिक परामर्श या फॉलो-अप के लिए अब मेट्रो शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।“

मेरठ में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग की विश्वस्तरीय कैंसर देखभाल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है। हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को उच्च गुणवत्ता वाली और नवीनतम चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से बेहतर बनाना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts