महावीर विवि में विश्व फ़ार्मासिस्ट दिवस का  आयोजन 

मेरठ ।  महावीर विवि में विश्व फ़ार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की वाइस चेयरपर्सन शीतल कौशिक एवं डीन डॉ. श्वेता गोयल के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। 

इस अवसर पर शीतल कौशिक ने कहा कि फ़ार्मासिस्ट समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा के सच्चे प्रहरी हैं और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा का प्रयोग केवल करियर निर्माण तक सीमित न रखकर समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए भी करना चाहिए, वहीं डॉ. श्वेता गोयल ने अपने संदेश में कहा कि फ़ार्मेसी विज्ञान, नैतिकता और सेवा का संगम है और जब विद्यार्थी शोध, नवाचार एवं अनुशासन के साथ कार्य करेंगे तभी भारत विश्व फ़ार्मा हब के रूप में स्थापित हो सकेगा।

 विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, प्रदर्शनी एवं मॉडल प्रेज़ेंटेशन, फ़ार्मा क्विज़ प्रतियोगिता और फ़ार्मा डिबेट जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का परिचय दिया। फ़ार्मा क्विज़ में विद्यार्थियों की विषयगत समझ की परीक्षा हुई और विजेता टीम को सम्मानित किया गया जबकि फ़ार्मा डिबेट में “Generic vs Branded Drugs” तथा “Traditional vs Modern Medicines” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखकर खूब सराहना अर्जित की। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में फ़ार्मेसी संकाय के शिक्षकगण डॉ. बिजेंद्र  कुमार, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. आरती गुप्ता, नेत्रपाल चौहान, दीपा, नेहा शर्मा, शक्ति यादव , सुमित पंवार ,सौरभ सेनी, शैली  शर्मा , अमित कुमार, अरविंद कुमार एवं रजनी राणा उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर ने न केवल छात्रों को अपनी अकादमिक और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया बल्कि उन्हें अपने पेशे की सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बोध कराया और महावीर विश्वविद्यालय, मेरठ ने इस दिन को केवल एक उत्सव न मानकर समाज सेवा, नवाचार और दायित्व बोध का प्रतीक बना दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts