एलेक्जेंडर क्लब चुनाव की तैयारी:1367 सदस्य करेंगे मतदान, 14 सितंबर को होगा चुनाव

 मेरठ। एजेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के आगामी 14 सितम्बर को होने वाले चुनाव की प्रकिया मतदाता सूची चस्पा होने के बाद तेज हो गयी है।  इस चुनाव में 1367 सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल के अनुसार मंगलवार को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री  से शुरू हो गयी। प्रत्याशी 2 और 3 सितंबर को शाम 6:30 से 8:00 बजे तक क्लब कार्यालय से नामांकन पत्र ले सकते हैं। भरे हुए नामांकन पत्र 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जमा करने होंगे।

चुनाव में दो पैनल मैदान में हैं। पहले पैनल में उपाध्यक्ष पद के लिए जेपी अग्रवाल, सचिव पद के लिए संजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल दास चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे पैनल से उपाध्यक्ष पद पर शुभेंद्र मित्तल, सचिव पद पर अंकुर जग्गी और कोषाध्यक्ष पद पर अजय अग्रवाल प्रत्याशी हैं।

मतदान 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान के लिए सदस्यों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पहचान पत्र की मांग कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts