डीएम ऑफिस का कर्मचारी बनकर महिला से ठगी

7 हजार रुपए की मांग, 9 लाख का पीएफ चेक दिलाने का दिया झांसा

 मेरठ। साइबर ठगों पर लगाम पुलिस प्रशसान के लिए टेढी खीर बनता जा रहा है। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब इसका  शिकार कोई न बनता होग। अब डीएम कार्यालय का कर्मचारी बता कर साइबर ठगों ने  एम महिला के साथ पीएफ का चेक आने का झांसा देकर सात हजार की ठगी कर ली।  इस मामले में महिला ने शिकायत दर्ज करायी है। 

शास्त्रीनगर के एल-ब्लॉक निवासी मानसी के पति नीरज पूनिया एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 30 मई को ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने मानसी का मोबाइल नंबर किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दिया। इसके बाद एक अनजान व्यक्ति ने मानसी को फोन किया और खुद को डीएम कार्यालय के कमरा नंबर 3 में बैठने वाला संतोष बताया।फोन करने वाले ने कहा कि नीरज पूनिया के नाम पर 9 लाख रुपए का पीएफ चेक आया है। लेकिन यह चेक जारी कराने के लिए उसे 7 हजार रुपए देने होंगे।

परिवार को हुआ शक

मानसी ने यह बात अपने चचिया ससुर बृजपाल को बताई। बृजपाल सीधे डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां संतोष नाम के कर्मचारी के बारे में जानकारी ली। जांच में साफ हो गया कि वहां इस नाम का कोई कर्मचारी है ही नहीं।

थाने में केस दर्ज

ठगी का शिकार होने से बची मानसी ने मामले की जानकारी नौचंदी थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों के मुताबिक, कॉल डिटेल निकालकर ठग की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts