मेडिकल में महिला की किडनी फेल पति ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
शिकायत की तो कर्मियों ने धमकाया
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक महिला की किडनी फेल होगी । महिला के पति ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना हेै जब इसकी शिकायत की गयी तो कर्मचारियों ने उसे हड़काया। अनुज कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए 16 अगस्त को मेरठ मेडिकल में भर्ती किया था। उसका इलाज डॉ प्रतिभा अग्रवाल द्वारा किया जा रहा था । रात में उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया और 20 अगस्त में हल्की पैरों में सूजन के साथ उन्हें घर भेज दिया गया ।जब पैरों में सूजन बढ़ने लगी तो हमने मरीज को फिर से उन्हीं डॉ के अंडर एडमिट कर दिया । पहले भर्ती के समय काफी देर तक तो अनदेखी की गई उसके बाद कुछ जांच करने के बाद मरीज की किडनी फेल बता दी गई।मरीज कोमल के पति का कहना है कि डॉ एक ऐसे पर्चे पर साइन करने के लिए बोल रहे है जिसमें लिखा है कि मरीज के इलाज में कोई लापरवाही नहीं है और इसके साथ ही अगर इनकी इलाज के दौरान मौत होती है तो डॉ की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
डॉक्टर बोली- पहले से थी कुछ दिक्कत
जिस डॉक्टर प्रतिभा अग्रवाल पर मरीज के तीमारदारों ने आरोप लगाया है उनका कहना है कि मरीज के शरीर में डिलीवरी के समय भी प्लेटलेट और प्रोटिन की कमी थी। दर्द और कुछ कारणों की वजह से इमरजेंसी में उनका ऑपरेशन करना पड़ा। छुटटी करते समय भी उनको बोला गया था।इसके बाद जब फिर से वह भर्ती हुई तो अल्ट्रासाउंड में किडनी का पता चला। तत्काल प्रभाव से उसकी डाईलेसीस कराई गई और उसका इलाज चल रहा है।


No comments:
Post a Comment