हापुड़ अड्डे पर सड़क चौड़ीकरण का व्यापारियों ने किया विरोध

- भाजपा नेता ने एनएचएआई पर लगाया मनमानी का आरोप

-ए़डीएम सिटी के आश्वासन पर व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ 

मेरठ। अधिकारियों के आदेश के बाद शहर के अंदर ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की टीम द्वारा सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया जा रहा है। मंगवार को हापुड़ अड्डे से लेकर बिजली बंबा बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण अभियान चलाया गया। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष के पहुंचने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की टीम हापुड़ अड्डे से सड़क चौड़ीकरण के अभियान के लिए पहुंची। टीम का विरोध करते हुए व्यापारी एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।  जानकारी मिलते ही संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता व अंकुर गोयल पहुंचे।  व्यापारी नेता अंकुर गोयल बताया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद की निधि से यह चौड़ीकरण होना है। एनएचएआई की सर्वे टीम ने डिवाइडर से एक तरफ 18.5 मीटर और दूसरी तरफ 16.5 मीटर सड़क चौड़ी करने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। व्यापारियों की मांग है कि डिवाइडर के दोनों ओर समान रूप से सड़क चौड़ी की जाए। एडीएम सिटी बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि एनएचएआई को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि चौड़ीकरण में व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाए। एडीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts