घर -घर विराजेंगे गणपति बाप्पा
इको फ्रेंडली गणपति की बढ़ी मांग, 40फीसदी प्रतिमाएं बिकीं
मेरठ । बुधवार यानी आज से दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू प्रारंभ होगा। शहर के बाजार गणेशजी की प्रतिमाओं सज गए हैं। श्रद्धालु गणेश महोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में तरह-तरह की मिटटी की आकर्षक मूर्तियां उपलब्ध हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इस साल मिटटी गणेश की मूर्तियों में सबसे खास बात यह है कि उन्हें कई अलग-अलग रूपों में दिखाया गया है।
शास्त्री नगर प्रेम पूजा केंद्र सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर की दुकान संचालक प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया इस साल मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेश की प्रतिमाओं की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले ही करीब 40% मूर्तियां बिक चुकी हैं। उनकी दुकान पर 50-रुपये से लेकर 2100 रूपये तक ही ईको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्तिया है। जो तीन से पांच मिनट में पानी में घुल जाती है। इसका कोई कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता है।दौर और निंबाहेड़ा से मूर्तियां मंगवाई हैं जिनकी ऊंचाई 4 इंच से लेकर 5.5 फीट तक है। गंगानगर स्थित जगमग पूजा सामग्री के दुकानदार गिरीश कुमार का कहना है इस बार गणेश जी की मूर्ति को सजाने के लिए मेहराब का प्रचलन बढ़ा है।वेस्ट मैनेजमैंट का इसमें भरपूर प्रयोग किया गया है। इसकी मांग सबसे अधिक है मेहराब की कीमत 500 रूपये लेकर दो हजार रूपये तक है। जो गणेश जी की मूर्ति के अनुसार ग्राहक खरीद रहे है।
लागत बढ़ने से मूर्तियों के दाम बढ़े विक्रेताओं का कहना है कि इस बार मूर्ति बनाने के लिए जरूरी सामान, जैसे मिट्टी, रंग और सजावट की सामग्री समय पर और पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाई। इसी वजह से मूर्तियों की लागत बढ़ गई है और बाजार में इनके दाम पिछले साल की तुलना में कुछ ज्यादा हैं। इसके बावजूद, श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं है। भक्तों को 27 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है, जब हर घर में बप्पा का स्वागत होगा। इधर शहर के गणेश मंदिरों में भी विशेष तैयारियां चल रही है। इसमें संजय हरपी वाली खबर भी जुडेंगी
गंगा नगर निवासी सगुन पिछले छ साल से इस पर कार्य कर रही है इतना स्टार्ट अप के तहत वह महिलाओं को रोजगार परख बना रही है। उनका कहना है। वेस्ट मेटिरयल के माध्यम से वह महिलाओं से गणेश जी का मेहराब तैयार कर रही है। जिसकी बाजार में काफी मांग है




No comments:
Post a Comment