मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में बीपीईएस पाठ्यक्रम के प्रवेश प्रारंभ

  25 ने पहले दिन दाख़िला लिया , जिसमें दो छात्राए शामिल रही
 मेरठ। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) पाठ्यक्रम के पहले बैच में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हुई।पहली मेरिट सूची में चयनित 59 अभ्यर्थियों में से 25 ने पहले दिन दाख़िला लिया, जिनमें दो छात्राएँ भी शामिल रहीं। प्रवेश प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी।
कुलसचिव सुनील कुमार झा ने बताया कि पहले दिन प्रवेश लेने वालों में—सामान्य वर्ग से 26 में से 14ओबीसी से 13 में से 5अनुसूचित जाति से 11 में से 3
ईडब्ल्यूएस से 4 में से 2खेल कोटा (डायरेक्ट) से 5 में से 1अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूरी की।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, वीएसएम ने कहा:“यह हमारे लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है कि विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र राष्ट्रीय खेल दिवस के साथ आरंभ हो रहा है। इन छात्रों की यात्रा न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी बल्कि भारत की खेल संस्कृति और परंपरा को भी नई दिशा देगी। हमारा उद्देश्य है कि यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत करें।”
अंत में कुलसचिव सुनील कुमार झा ने कहा:“पहले दिन विद्यार्थियों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि युवा इस विश्वविद्यालय से जुड़ने के लिए कितने उत्सुक हैं। यदि पहली सूची के सभी छात्र प्रवेश नहीं लेते हैं तो हम दूसरी मेरिट सूची जारी करेंगे, ताकि हर सीट योग्य उम्मीदवार को मिल सके।”

No comments:

Post a Comment

Popular Posts