मेरठ में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
मेरठ। जिले में महिलाओं व पुरूषों में कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मैक्स हॉस्पिटल ने मेरठ में ओपीडी सेवा आरंभ की है। अस्पताल में दो चिकित्सक हर महीने के चौथे गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक मरीजों के परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
डा. मनीषा गुप्ता व डा. प्रतीक
वार्ष्णेय मीडिया काे जानकारी देते हुए बताया वेस्ट यूपी में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही हैै। इसी को देखते हुए यह शुरूआत की गयी है। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के साथ अस्पताल का उद्देश्य कैंसर मरीज़ों को उनके घर के पास ही उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाली रेडिएशन थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि समय पर और प्रभावी इलाज सुनिश्चित हो सके। ऑन्कोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. प्रतीक वार्ष्णेय ने कहा, हमारा लक्ष्य लोगों को कैंसर से जुड़े लक्षणों जैसे शरीर में गांठ, खून की उल्टी, निगलने में कठिनाई, वजन कम होना और अन्य गंभीर संकेतों के प्रति जागरूक करना है।कैंसर आज भी एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती है। छोटे शहरों में सुविधाओं की कमी और दूरी के कारण कई मरीज विशेष चिकित्सा सेवाओं तक समय पर नहीं पहुँच पाते। ऐसे में शुरुआती पहचान और त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप ही उपचार के बेहतर परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


No comments:
Post a Comment