सराहनीय सेवाओं के लिए मिला राष्ट्रपति सम्मान
मेरठ। पुलिस विभाग में सहायक रेडियो अधिकारी रहते हुए कई सराहनीय कार्य करने वाले शाहनवाज हुसैन को उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मान पत्र दिया गया। यह सम्मान पत्र एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने शाहनवाज हुसैन को प्रदान किया। शाहनवाज हुसैन को यह सम्मान सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रदान किया गया है। इससे पूर्व 2021 में भी शाहनवाज हुसैन को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा जबकि 2022 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अति विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment