जवान कपिल से मिलने पहुंचे संगीत सोम
बोले- पुलिस की कार्रवाई सबक बने, मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर हुई थी मारपीट
मेरठ। भाजपा नेता और सरधना सीट से पूर्व विधायक संगीत सोम ने घायल फौजी कपिल से मुलाकात की है। शुक्रवार को संगीत सोम मेरठ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती फौजी कपिल से मिलने पहुंचे।
बीजेपी नेता संगीत सोम शुक्रवार को मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है और टोल कर्मियों को सबक लेना चाहिए। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।उन्होंने कपिल का हालचाल जाना और कहा कि जवान हमारी सरहदों की रक्षा करते हैं। उनके साथ टोल पर इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है। टोल कर्मियों को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और प्रशासन को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।


No comments:
Post a Comment