दिल्ली की महिला से टैंपो चालक हमला कर नकदी और आभूषण लूटे
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ । जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हो गया है। बीती रात अपने बच्चों संग टैंपो में हस्तिनापुर जा रही दिल्ली की महिला के संग टैंपो चालक ने लूटपाट करते हुए उससे 30नकद और हाथ के कंगन और पैरों के बीछवे लूट कर फरार हो गया। घायल महिला किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है। महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टेंपो चालक की तलाश करने में जुटी है
दरअसल मूल रूप पीलीभीत की रहने वाली महिला सीमा के पति दिल्ली में बी एम डब्लू में कार्यरत है। उनकी बहन किरण पत्नी रवि हस्तिनापुर में रहती है। सीमा अपने बच्चों हस्तिनापुर जा रही थी।उसने मवाना से एक टेंपो किराए पर लिया जिसमें वह सवार होकर हस्तिनापुर के लिए रवाना हुई लेकिन साधन पुलिया के पास टेंपो चालक ने महिला को हथियार के बल पर उसे ₹30000 और हाथ के कंगन और पैर के बिछवे लूट लिए महिला ने विरोध किया तो चाकू से उसे पर हमला कर उसे धक्का देख पड़ा हो गया। महिला ने किसी तरह हस्तिनापुर अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। हाथी पुलिस को भी घटना के बारे में बताया। जानकारी मिलते ही थाना मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से चालक के होलिया के बारे में जानकारी ली। महिला को उपचार के लिए सीएससी मवाना में भर्ती कराया गया।
एसपी देहात राजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि लूट करने वाले चालक की पहचान हो गई है वह खेड़ा मनिहार का इकबाल है। उसके टेंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment