हिंदी में बोलने की डिमांड पर भडक़ीं काजोल

मुंबई। महाराष्ट्र में हाल ही में हिंदी बोलने वाले कुछ लोगों को जबरन मराठी बोलने के लिए कहा गया। कुछ मामलों में मारपीट भी हुई। अब एक्ट्रेस काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मराठी में बात कर रही हैं। जब उनसे हिंदी में बात करने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। दरअसल, काजोल मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं।
पत्रकारों को मराठी में जवाब दिया और हिंदी में बोलने के लिए कहने पर भडक़ गईं। काजोल ने कहा कि अब मैं हिंदी में बोलूंगी, जिसे समझना है वह समझेगा। हिंदी न बोलने को लेकर लोगों ने आलोचना की। वहीं, हिंदी बोलने से इनकार करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर काजोल को ट्रोल किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts