हलफनामा मांगने पर चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी
बोले- मैंने संसद में संविधान की शपथ ली हैनई दिल्ली (एजेंसी)।लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर हमला बोला। कर्नाटक में 'आयोजित वोट अधिकार रैली' में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट की चोरी करना संविधान के साथ धोखा है। हर हाल में संविधान को बचाना होगा।
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है। लेकिन अब देश की संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। संविधान में महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल की आवाज है। वक्त बदलेगा तो सजा जरूर मिलेगी।
इसी बीच राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा चुनाव आयोग मेरे से एफिडेविट मांगता है। मैनें संसद के भीतर संविधान की शपथ ली है। आज जब भारत की जनता हमारे डाटा को लेकर चुनाव आयोग से सवाल कर रही है, तो चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट ही बंद कर दी है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अपनी वेबसाइट बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि आयोग जानता है कि देश की जनता ने जब इसी डाटा को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया तो उनकी पोल खुल जाएगी।
इस रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे भारत का संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है। पिछले चुनाव में हमारे सामने एक सवाल उठा था, पहले लोकसभा चुनाव थे, फिर महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव। महाराष्ट्र में, भारत गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतता है लेकिन 4 महीने बाद भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीत जाती है, यह चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए मतदाताओं ने मतदान किया।


No comments:
Post a Comment