‘सबके बॉस हम हैं’, टैरिफ वार के बीच राजनाथ सिंह ने इशारों इशारों में ट्रंप को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रुख़ साफ था – भारत की प्रगति को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। भारत की धरती पर एक और उपलब्धि दर्ज हुई जब उन्होंने दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई – ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत को ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्य की दिशा में और मजबूत कदम देगी।
इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अप्रत्यक्ष तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा – “कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, और भारत की तेज़ विकास दर से खुश नहीं हैं। कोशिश यह है कि भारत में बनी चीजें महंगी हो जाएं ताकि दुनिया उन्हें न खरीदे।”
रक्षा मंत्री ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में कहा – “भारत इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है कि अब दुनिया की कोई ताकत हमें बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती। ‘सबके बॉस तो हम हैं।’”
भारत के बढ़ते आत्मनिर्भर अभियान और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ते प्रभाव पर उनकी यह टिप्पणी लोगों के बीच जोश और गर्व की लहर दौड़ा गई है।
No comments:
Post a Comment