मेरठ में दिल्ली की तर्ज पर अतिक्रमण हटाओ अभियान
दूबारा अतिक्रमण करने पर लगेगा जुर्माना , दिल्ली,रोड़ , शारदा रोड़ , देहली गेट चौराहे पर चला अभियान
मेरठ। मेरठ मे सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाने के लिए दिल्ली की तर्ज पर कार्य करना आरंभ कर दिया है। बुधवार को नगर निगम की इसी रवैये के साथ अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों के तेवर देकर किसी भी दुकानदार की एक न चली। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों का सख्त चेतावनी दे डाली अगर अगली बार अतिक्रमण तो जुर्माने के लिए तैयार रहे।
निगम की टीम ने दिल्ली रोड और इससे जुड़ी सड़कों को जाममुक्त के साथ-साथ नाले-नालियों को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान के तीसरे दिन प्रवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद दोपहर को टीम देहली गेट चौराहे पर पहुंची। यहां से ओडियन नाला गुजरता है और साथ ही दुकानों के सामने दुकानदारों ने नालियों के उपर पक्का करके अतिक्रमण कर रखा था। टीम ने यहां चौराहे से लेकर ओडियन सिनेमाघर के सामने नाले के उपर अतिक्रमणों और चौराहे पर कुछ दुकानों के सामने अतिक्रमण पर जेसीबी चलाने की तैयारी शुरू कर दी।
आसपास के दुकानदारों ने यहां टीम का विरोध शुरू कर दिया। वहां के दुकानदार अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को फोन करने लगे तो इतनी देर में ही जेसीबी चलानी शुरू कर दी। वहां पहुंचे कुछ नेता भी यह सब देखकर वहां खड़े रहे और टीम के सामने विरोध तो जताया, लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। यहां जेसीबी जबरदस्त तरीके से चलाई गई। एक प्रतिष्ठित मिठाई वाले की दुकान और सामने ही उसके मार्ट के सामने अतिक्रमण तोड़े जाने से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां जेसीबी चलते ही सड़कें खाली होती चली गईं। मनमानी करने वालों की एक नहीं चल पाई और टीम ने सामान जब्त कर लिया। अफसरों ने चेताया है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब जुर्माना भी वसूला जाएगा।


No comments:
Post a Comment