तीन दिवसीय मेगा शिविरों में 16.64 करोड रूपये  की  हुई  राजस्व वसूली

 3819 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्तर्गत जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर एवं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं की, विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु, 18 से  20 अगस्त  तक, तीन दिवसीय मेगा शिविरों का आयोजन किया गया, इन शिविरों मे 'भारी संख्या मे उपभोक्ताओं ने प्रतिभाग कर, अपनी समस्याओं का समाधान कराया। इस दौरान 16.64 करोड रूपये  की   राजस्व वसूली हुई।  3819 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

शिविरों के दौरान बिल संशोधन, राजस्व निर्धारण, मीटर बदलवाने, नये संयोजन तथा विद्युत चोरी संबंधी मामलों सहित, कुल 14 प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया गया। उपभोक्ताओं को मौके पर ही, अपनी शिकायतों के निस्तारण की सुविधा दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। मेगा शिविरों में 6012 आवेदन बिल जमा कराने, बिल संशोधन, राजस्व निर्धारण, मीटर बदलने, नये संयोजन आदि से संबंधित प्राप्त हुए, जिनमें से 3819 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निस्तारण। शेष आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिये गए। तीन दिन आयोजित मेगा शिविरों में लगभग 16.64 करोड रू0 का राजस्व वसूल किया गया, इसके अतिरिक्त 965 संयोजनों का लगभग 1375 कि.वा. लोड बढाया गया। तीन दिवसीय शिविरों मे उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ, रिकार्ड स्तर पर राजस्व वसूली हुई।

प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन, आई.ए.एस. ने बताया कि उपभोक्ताओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी मेगा शिविरों का आयोजना किया जाऐगा, इससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होनें उपभोक्ताओं की भारी भागीदारी और निगम के अधिकारियों / कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है। सराहना करते हुये कहा है कि पश्चिमांचल डिस्काम उपभोक्ताओं को बेहतर, सेवाऐं प्रदान करने के लिये कृतसंकल्पित है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts